भोजपुरी फिल्मों में नई धमाका प्राची सिंह
sumeratimes@gmail.com
नए प्रतिभाओं के लिए यूपी सबसे बेहतर जगह - प्राची सिंह
लखनऊ। प्रयाग राज की धरती पर पली-बढ़ी प्राची सिंह रुचि एक साल से फिल्मों के तरफ मुखातिब हुई हैं, इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त प्राची धड़ाधड़ नई फिल्में भी साइन कर रही हैं।
फतेहपुर की जन्मी प्राची सिंह रुचि का शिक्षा दीक्षा और पालन-पोषण प्रयाग की धरती पर हुई, प्रयाग की धरती पर ही प्राची ने दुनिया को देखा, बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी प्राची के मन में बचपन से ही पर्दे पर आने का सपना था, आज भी शिक्षा ग्रहण कर रही प्राची फिल्मों में भी पूरी समय दे रही है, अभी जल्द में ही "मुक्कु मामा", अफसोस और कलयुगी ब्रह्मचारी की शूटिंग पूरी की है इसके अलावा अबतक दर्जनों फिल्में कर चुकी हैं। फिल्म अफसोस में बतौर मुख्य नायिका की भूमिका निभा रही हैं।

लखनऊ गोरखपुर आजमगढ़ और कुशीनगर दोहरीघट से शूट ख़तम कर प्रयाग के लिए रवाना होने से पूर्व जगह-जगह पत्रकारों से मिले स्नेह के लिए प्राची ने मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया है।
भोजपुरी फिल्मों में बढ़ रहे अश्लीलता के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्राची ने कहा कि अश्लीलता अब धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्मों से खत्म हो रही है और देखा जाए तो हिंदी फिल्मों में भी ये कम नहीं है।
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाए जाने से काफी प्रसन्नचित प्राची उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी में फिल्म सिटी बनाए जाने से यूपी के अलावा बिहार झारखंड उत्तराखंड आदि जगहों के प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होगा।
टिप्पणियाँ