दिल्ली पहाड़गंज में फंसे थे बिहार के अधिक मजदूर राजद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर मिला राशन
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजद मनोज कुमार चौधरी
नई दिल्ली । देशव्यापी लाॅकडाउन की वजह से बिहार के कई लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे हैं जिनकी दिक्कत यह है कि उनके पास खाने-पीने का इंतजाम नहीं है। नौकरी जा चुकी है और कुछ के पास तो रहने का इंतजाम भी नहीं है। ऐसे लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश लगातार हो रही है। राजद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। उनकी पहल पर पहाड़गंज में फंसे बिहार के मजदूरों तक राहत पहुंची है।
टिप्पणियाँ